फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP board exams begin

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
UP board exams begin
परीक्षा देकर ‌‌निकली छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन दसवीं के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हिंदी की परीक्षा में 857 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर में 591 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों में छापे मारी की। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा । कई केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों का भी टोटा रहा। कई जगह परीक्षा कक्ष में रोशनी कम होने की शिकायत भी की गई। 
विज्ञापन


जिले के 61 परीक्षा केंद्रों में पहले दिन  (बृहस्पतिवार) हाईस्कूल और इंटर का हिंदी का पेपर हुआ। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 17697 छात्र पंजीकृत  थे, इनमें से 16840 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 857 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पॉली में इंटर का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। इंटर की परीक्षा में भी सैकड़ों छात्रों अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा सेंटर में छात्र से नकल सामग्री नहीं मिली। पहले दिन कुछ परीक्षा केंद्रों में असुविधाएं रही। असारा गांव स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी थी। केंद्र व्यवस्थापक ने शिक्षकों की मांग की। इसके बाद परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रूहेला ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात किया। कई केंद्रों में रोशनी की व्यवस्था न होने के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद लाइट की व्यवस्था कराई। बोर्ड की इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। पहले दिन  इंटर हिंदी (साहित्यिक) के 6670 बच्चों में से 296 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जबकि हिंदी (सामान्य) में पंजीकृत 8058 में से 295 बच्चे अनुपस्थित रहे। इंटर हिंदी परीक्षा में 591 बच्चे गैरहाजिर रहे। दूसरी तरफ डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया  जिले के पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। जहां भी कमी मिली है, उसको सही करवाया। 
विज्ञापन


पेपर देखते ही झूम उठे छात्र
बागपत। हाईस्कूल के हिंदी का पेपर देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। छात्रा रूमा ने कहा जो उन्होंने बुक में पढ़ा था, वो ही पेपर में आया है। सभी प्रश्नों को हल किया। इलमा ने कहा पेपर आसान था। सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दिए। शमां का कहना पेपर को देखते ही खुशी का ठिकाना न रहा। हिमांशु ने कहा शुरू का पेपर ही अच्छा गया है, बाकी के पेपर भी सही करेंगे। विनय ने कहा पेपर तो अच्छा गया है, लेकिन इक्का-दुक्का प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए है। नंबर अच्छे आएंगे। आकाश ने कहा पेपर अच्छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बदलवाया सीट प्लान
बागपत। सचल दस्ते में शामिल बीएसए योगराज सिंह ने डौला के इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां संस्थागत और व्यक्तिगत छात्राओं को अलग बैठाया। उन्होंने व्यवस्था को बदलकर एक के बाद एक संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों का सीट प्लान बनाया। केंद्र व्यवस्थापक को रोशनी करने के निर्देश दिए। 

 रोल नंबर के लिए छात्रों का एमएम कॉलेज में हंगामा 
खेकड़। इंटर के चार छात्रों ने बोर्ड परीक्षा का अनुक्रमांक नंबर लेने के लिए एमएम इंटर कॉलेज में हंगामा काटकर पुलिस को बुलाया। सच्चाई का पता लगने पर पुलिस टीम छात्रों की मदद नहीं कर सकी और लौट गई। समस्या हल न होने पर छात्र भी चले गए। 

नगर में स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज में बड़ागांव निवासी भूरू और साकिब, ग्राम खासपुर निवासी ललित गिरि,  मंसूरपुर निवासी छात्र अंकित कक्षा बारह में पढ़ते हैं। चारों छात्र बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे वह बोर्ड परीक्षा के लिए अपना रोल नंबर लेने के लिए कॉलेज में पहुंचे। कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने चारों को  रोल नंबर देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा चारों छात्र विगत आठ माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। कई बार उन्हें इस संबंध में सूचना दी और न ही कॉलेज में इंटर की फीस भी जमा नहीं की। लगातार कॉलेज से अनुपस्थित रहने के कारण चारों छात्रों के पहले ही नाम काट दिए गए हैं।


यदि चारों छात्र संबंधित उच्च अधिकारी से लिखित में पत्र  ले आए तो चारों को रोल नंबर मिल सकता है। यदि उन्होंने ऐसे ही रोल नंबर दे दिया तो उनकी जवाब देही होगी। इसके बाद चारों छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू करके सौ नंबर पर फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी कॉलेज में पहुंचे। प्रधानाचार्य ने पुलिस टीम को स्थिति से अवगत कराया तो पुलिस टीम छात्रों की गलती बताकर वापस लौट गई। इसके बाद चारों छात्र भी बिना रोल नंबर लिए ही चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed