फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board evaluation will be completed today

Baghpat News: आज पूरा हो जाएगा यूपी बोर्ड का मूल्यांकन

Thu, 28 Mar 2024 05:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
UP Board evaluation will be completed today
बागपत। जिले में दो केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य आज पूरा हो जाएगा। हाईस्कूल की 6000 और इंटर की 4000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है।
विज्ञापन

जिले में 16 मार्च से श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में इंटरमीडिएट और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में हाईस्कूल का मूल्यांकन शुरू हुआ था। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है। श्री यमुना इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक मुकेश राज शर्मा ने बताया की केंद्र पर अब सिर्फ 4000 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है।
विज्ञापन

गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक उमेश चौहान ने बताया केंद्र पर 6000 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी रह गया है। केंद्र पर बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को क्षेत्र कार्यालय भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य बृहस्पतिवार तक पूरा हो जाएगा। शासन ने 31 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिए थे लेकिन जिले में तीन दिन पहले ही मूल्यांकन पूरा हो जाएगा- धर्मेंद्र कुमार सक्सेना जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed