UP: बागपत में बड़ा हादसा, टायर फटते ही खाई में गिरा ट्रैक्टर, मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर का अगला पहिया फटने के कारण हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बालैनी में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ जनपद के पूठखास गांव का रहने वाला शादाब (17) गांव के ही वसीम और लखन के साथ सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दत्तनगर गांव में धान के पुआल लेने जा रहे थे। बताया कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही बालैनी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया।
इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया और शादाब, वसीम और लखन ट्रैक्टर के नीचे दब गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में शादाब की मौत हो गई, जबकि वसीम और लखन का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।