फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP backward religion and caste politics

धर्म और जाति की राजनीति से पिछड़ा यूपी

Fri, 16 Sep 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Sep 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
UP backward religion and caste politics
बड़ौत में शीला दीक्षित का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा  27 साल में प्रदेश बेहाल हो उठा है। धर्म-जाति और परिवारवाद के नाम पर यूपी को आज देश के सबसे पिछड़े राज्य में धकेल दिया है। अब यहां की जनता बदलाव चाहती है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्नेह फार्म हाउस पहुंची संदेश यात्रा में शीला दीक्षित ने कहा यूपी की सड़कें खराब, बुनियादें समस्याएं हैं। सपा, बसपा, भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। हमारा मकसद किसान, मजदूरों की समस्याओं को समझना और उन्हें दूर कर आपके सपनों को साकार करना है। उन्होने बकाया गन्ना भुगतान पर भी गहरी चिंता जताई और कहा राहुल गांधी ने वादा किया है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आई तो बिजली के आधे दाम किए जाएंगे। ऋण माफ किए जाएंगे और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।  
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा मिशन 2017 में बदलाव निश्चित होगा। प्रदेश में शीला दीक्षित के नेतृत्व में जनता सरकार बनाएगी और गंगा-यमुना की तहजीब वाला यह प्रदेश अब असुरक्षित प्रदेश बन गया है जिसे बदलना बहुत जरूरी है। प्रदेश बदहाली की कगार पर खड़ा है। सपा, बसपा, भाजपा का 2017 में खेल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने कहा प्रदेश में परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद पनप रहा है। जिससे देश बदहाली की कगार पर खड़ा है। अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस को लेकर उप्र को बचाना होगा। कांग्रेस ने कुर्बानियां दी है और उन्होंने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ किया। पूर्व मंत्री जयप्रकाश जायसवाल ने कहा  सपा और भाजपा आपस में लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है और मोदी बड़े-बड़े झूठ बोलते हैं जो जग जाहिर है। 

इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सतपाल पथौलिया ने संयुक्त रूप से किया। इसमें मंडल प्रभारी दीपक कुमार, डॉ. मेराजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, डॉ. युनूस चौधरी, जिला प्रभारी सुशील चौधरी, मनोज कौशिक, मेहरबान आलम, घनश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, लता चौधरी, रामरंग देवेंद्र चौहान, डॉ. ओमवीर सिंह, लता चौधरी, उर्मिला सिंह, सविता, कांता जैन, अमित पंवार, सतिश सैन, खिलेराम गुर्जर, समरपाल, तेजबीर तोमर, किरण पाल, शकील अहमद, हरेंद्र, कृष्णपाल राणा, शैलेंद्र प्रधान, सविता शर्मा, कमलेश, इकबाल, रवि प्रकाश, ओमकार दत्त रहें।

उधर, कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। आपसी लड़ाई में लोगों का हित भूल गए हैं। मुजफ्फरनगर के रहने वाले डॉ दीपक कुमार ने कहा कांग्रेस ही यूपी में सुशासन ला सकती है। वर्तमान में पूरी प्रदेश की निगाह केवल कांग्रेस पर है।


दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल ने कहा यूपी में कांग्रेस ही बदलाव ला सकती है। यात्रा के जरिए इसका संदेश दिया गया है। हर आदमी का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। गौरीपुर निवाड़ा में सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। यहां बाकायदा मंच लगाया । पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और संजय सिंह की मौजूदगी में निवाड़ा के प्रधान सरवर राणा की मौजूदगी में ग्रामीणों ने कांग्रेस में आस्था जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed