फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Alleged Love Affair Turns Deadly in Baghpat, Man Set Ablaze While Sleeping, Fighting for Life

UP: सोते हुए पति पर डाला पेट्रोल, पत्नी व प्रेमी ने जिंदा जलाने का किया प्रयास, जिंदगी मौत से जंग लड़ रहा युवक

Mon, 22 Jun 2026 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 02:47 PM IST
सार

बागपत के बिजवाड़ा गांव में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर सोते हुए पति को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसे युवक का मेरठ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
UP: Alleged Love Affair Turns Deadly in Baghpat, Man Set Ablaze While Sleeping, Fighting for Life
बुरी तरह झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक को कथित रूप से उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ध्वस्तीकरण से बढ़ी बेचैनी: व्यापारी खुद तोड़ रहे निर्माण, गलियों में भी दुकानें बंद, महिलाओं ने पढ़ा सुंदरकांड

विज्ञापन

सोते हुए युवक पर पेट्रोल डालने का आरोप
बिजवाड़ा गांव निवासी सतबीर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार रात उनका बेटा राजीव अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी नीशू ने कथित रूप से अपने पड़ोसी विक्रांत को घर बुलाया। 

आरोप है कि दोनों ने मिलकर सो रहे राजीव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवक छत के रास्ते फरार हो गया।

मुंह छोड़कर पूरा शरीर झुलसा
आग की चपेट में आने से राजीव का शरीर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों और पुलिस की मदद से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल राजीव ने भी अपने बयान में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम प्रसंग को लेकर होता था विवाद
परिजनों का आरोप है कि राजीव की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजीव कई बार इस संबंध का विरोध कर चुका था। परिवार के अनुसार वर्ष 2014 में राजीव और नीशू का विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। लंबे समय तक परिवार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed