फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   University examination started, students searched intensively at the gate

विवि की परीक्षा शुरु, छात्रों की गेट पर हुई सघन तलाशी

Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
University examination started, students searched intensively at the gate
परीक्षा से पहले कॉलेजों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को कराया मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत / अग्रवाल मंडी टटीरी। शनिवार से विवि की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा से पूर्व कॉलेजों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया । परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया। परीक्षा के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। बिना मास्क के परीक्षार्थियों का केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था कराई। परीक्षा कक्ष में भी छात्रों को छह गज की दूरी का पालन कराया।

शनिवार से विवि की परीक्षाएं शुरू हो गई है। शनिवार को बीए, बीकॉम की परीक्षाएं हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा से पूर्व केंद्रों को सैनिटाइज कराया और प्रवेश द्वार पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई। बिना मास्क के परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीए क्वालीफाई की परीक्षा में पंजीकृत 90 छात्राएं उपस्थित रहीं। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की पंजीकृत 127 छात्राओं में से तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बीकॉम में पंजीकृत पांच छात्राएं उपस्थित रहीं। तृतीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षा डॉ. रामगोपाल वार्ष्णेय पर्यवेक्षक की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed