फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   University employee died in road accident

सड़क हादसे में यूनिवर्सिटी के कर्मचारी की मौत

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
University employee died in road accident
खेकड़ा (बागपत)। गांव सुन्हैडा निवासी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी की बुधवार की रात बागपत-मेरठ मार्ग पर गांव सिंघावली अहीर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के गांव सुन्हैडा निवासी सचिन शर्मा (32) पुत्र नंद किशोर शर्मा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में कर्मचारी था। बुधवार की रात नौ बजे वह बाइक से मेरठ जा रहा था। बागपत-मेरठ मार्ग पर गांव सिंघावली अहीर के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंपा गया। शव गांव लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सचिन की शादी हुई थी। नवविवाहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed