फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unhappy over not being told the data of very malnourished and malnourished children

अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों का डाटा ना बताने पर जताई नाराजगी

Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Unhappy over not being told the data of very malnourished and malnourished children
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने मिशन इंद्रधनुष नियमित टीकाकरण व जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तीन दिन में एनीमिया मुक्त की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने तथा आयरन टैबलेट का मानक के अनुसार नियमित वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने पोषण मिशन अभियान के तहत अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों का सही से डाटा न बता पाने पर कार्यक्रम अधिकारी से नाराजगी जताई। आशाओं को नवजात शिशु की जानकारी लेने और उसके खाने पीने के बारे में घर-घर जाकर जानकारी देने के निर्देश दिए। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत बिनौली ब्लाक में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। गांव-गांव में एंबुलेंस के नंबर का व्यापक प्रचार करने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा आरबीएस की टीम 10 बजे अपने क्षेत्र में जाए और चार बजे तक रहेगी। कहा कि इस कार्य में खेकड़ा, छपरौली व बड़ौत को कार्यशैली में सुधार करने के की जरूरत है। कहा एसएनसीयू में बागपत ब्लॉक नंबर वन पर है। इसी की तरह अन्य ब्लॉक भी जनपद के कार्य करें और अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबधित का वेतन रोककर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना अनुमति के जिला छोड़ने पर भी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed