{"_id":"6270260ee49aec294f6c71f0","slug":"under-the-leadership-of-the-prime-minister-india-is-poised-to-become-a-vishwa-guru-baghpat-news-mrt5870009162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री जसवंत सैनी बोले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री जसवंत सैनी बोले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर
Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को संपन्न हो गया। इसके प्रथम सत्र में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उदय ही राष्ट्रवाद के लिए हुआ है। भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार में अंत्योदय की परिकल्पना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सराहनीय कदम उठाए गए हैं। इनमें अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होना प्रमुख है। सरकार की जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान विकास योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला गैस योजना तथा शौचालय निर्माण से समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ है। भाजपा पात्रों को मुफ्त राशन दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। तीसरे सत्र को प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा जीवंत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि सभी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में लगे हुए हैं। अंतिम व्यक्ति की सेवा ही राष्ट्र को समृद्ध बनाने में सहयोगी होगी। देश से गरीबी हटने पर ही सशक्त राष्ट्र होगा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडे माफिया जान बचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शिविर में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रमुख कुलदीप भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदेश चौहान, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप बली, पूर्व मंत्री साहब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, धूम सिंह, जसवीर सोलंकी, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, कंवरपाल गुर्जर, अनिल चौहान, अश्विनी त्यागी, निशांत चौधरी, मंडल प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, श्रीओम कश्यप, श्रीभगवान तोमर, जिला मंत्री दीपक भारती, सचिन जैन, सुधीर ठाकुर, विपिन रूहेला, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजन जैन, गौरव चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, महामंत्री बोबील चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओमवीर धामा, डॉ. विनय त्यागी, जयकुमार, डॉ. श्रवण भारद्वाज, जिला मीडिया विभाग संयोजक, महेश आर्य, विनोद कुमार, अनिरुद्ध तोमर, वकार हुसैन, यासमीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेते भाजपा कार्यक- फोटो : BAGHPAT