फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Under-19 regional cricket competition finalist teams from Rantoul and Kekdha

अंडर 19 क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रटौल और खेकड़ा टीमें फाइनल में पहुंची

Fri, 14 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 14 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Under-19 regional cricket competition finalist teams from Rantoul and Kekdha
एमएम इंटर काॅलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय अंडर 19 क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। सेमीफाइनल में रटौल की टीम गांधी इंटर कॉलेज की टीम को हराकर फाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता का फाइनल एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा एवं सैंट मैरी कॉलेज रटौल के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने किया। टास जीतकर पहले बैच में जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समर 17, फुरकान के 15 रनों की बदौलत 12 ओवर में 74 रन बनाए। रटौल के गेंदबाज सुहेब ने 3 व जुनैद ने 1 विकेट लिया। जवाब में रटौल टीम के बल्लेबाज अक्षय के 21, दानिश के 17 रनो की बदौलत टीम ने 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


दूसरा बैच गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज एवं नेहरू स्मारक कॉलेज फुलैरा की टीमों के बीच हुआ। गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीत पहले खेलते हुए इंतजार के 19 व जुबैर के 11 रनों की बदौलत 64 रन बनाए। जवाब में फुलैरा की टीम केवल 55 रन बनाकर हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रटौल और गांधी इंटर कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। गांधी इंटर कॉलेज के बल्लेबाज कुलदीप के 21 एवं सूर्यकांत के 17 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 74 रन बनाए। 


रटौल टीम के गेंदबाज इरफान ने 3 व जुनैद ने 2 विकेट लिए। जवाब में रटौल टीम के बल्लेबाज मोईन खान के 30 एवं अक्षय के 22 रनों की बदौलत रटौल की टीम ने 1 विकेट खोकर मैच जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया। मैचों की एंपायरिंग विपिन यादव, साहिल कौशिक एवं स्कोरिंग वरुण ने की। इस दौरान जिला क्रीड़ा प्रभारी गजेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़, रटौल के क्रीड़ा प्रभारी अशोक तेवतिया, पन्नलाल भारती, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed