Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncontrolled truck entered the health sub-center premises

Baghpat News: स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में घुसा अनियंत्रित ट्रक

Thu, 12 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck entered the health sub-center premises
ग्राम मवीकला में उपस्वास्थ्य केंद्र की दीवार से टकराकर पलटा ट्रक - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम मवीकला में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़ कर वॉलपुट्टी से भरा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण परिसर में घुसकर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जयपुर जनपद के ग्राम शाहपुर का रहने वाला संतोष कुमार ट्रक चलाता है। वह जयपुर से ट्रक में वॉल पुट्टी से भरे बोरे लादकर बागपत आ रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर मवीकला गांव में पहुंचा। तभी अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे वॉल पुट्टी से भरा ट्रक दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़कर अंदर घुसकर पलट गया।
विज्ञापन

ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक संतोष कुमार घायल हो गया। ट्रक पलटने का शोर सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले ग्रामीण नींद खुलने पर बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चालक संतोष को 108 एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि टक्कर लगने से सब सेंटर की दीवार और मुख्य गेट को नुकसान पहुंचा है। दीवार गिरने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed