फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncontrolled car collided with tree in storm, three youths killed, two injured

आंधी में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Mon, 30 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with tree in storm, three youths killed, two injured
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हुई कार दुर्घटना की जानकारी लेते सीओ युवराज सिंह - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सरूरपुर गांव से देहरादून घूमने के लिए पांच युवकों की कार सोमवार की शाम आई आंधी में अनियंत्रित होकर देहरादून दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़कियों को तोड़कर शवों को निकाला। घायल युवकों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतक सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन मौत से गांव में शोक छा गया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतकों में मोनू (32) पुत्र जसवीर, अनिल (38) पुत्र राजपाल और मिंटू (33) पुत्र ओमवीर सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। घायल छोटू उर्फ अश्वनी पुत्र धीर और सोनू पुत्र ओम सिंह भी इसी गांव के रहने वाले है। सभी दोस्त थे। सोमवार की सुबह सभी ने एक साथ देहरादून जाने का कार्यक्रम बनाया था। शाम तकरीबन पांच बजे कार से देहरादून के लिए चल पड़े। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढी-बड़ौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोनू, अनिल, मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटू और सोनू गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार की खिड़कियों को तोड़कर तीनों के शवों और दोनाें घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक साथ तीन युवकों की मौत की सूचना से परिवार और गांव में शोक छा गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार

दुर्घटनाग्रस्त कार- फोटो : BARAUT

लोगों से दुर्घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी

लोगों से दुर्घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : BARAUT

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बडोली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार व जमा भीड़

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बडोली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार व जमा भीड़- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed