फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ukraine latest news: Niharika has reach at home of Baghpat told full story of Ukraine

यूक्रेन से घर पहुंची बेटी: गले से लगाकर रो पड़ी मां, 20 किलोमीटर पैदल चली निहारिका, माइनस-2 डिग्री में गुजारी रात

Thu, 03 Mar 2022 07:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Mar 2022 07:51 PM IST
सार

यूक्रेन से घर पहुंची निहारिका को गले से लगाकर मां रो पड़ी। बेटी ने परिजनों को बताया कि माइनस-2 डिग्री में भी बिना कंबल के रात गुजारनी पड़ी। वहीं बेटी की दास्तां सुनकर परिजनों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
Ukraine latest news: Niharika has reach at home of Baghpat told full story of Ukraine
परिजनों के साथ बैठी निहारिका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूक्रेन से घर पहुंची बागपत के बड़ागांव निवासी निहारिका त्यागी ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने के लिए उसे 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यूक्रेन बॉर्डर पर माइनस-2 डिग्री में बिना कंबल के रात बिताई। मगर, वह सभी चुनौतियों को पार कर परिवार के पास सुरक्षित पहुंच गई है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। बताया कि भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कदम-कदम पर सहायता की है। 

विज्ञापन


बड़ागांव निवासी श्रीओम त्यागी की पुत्री निहारिका त्यागी यूक्रेन के इवानो शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। निहारिका गुरुवार की सुबह सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। घर आकर उसने अपने देश और तिरंगे की तारीफ की। निहारिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन


बताया कि वह पांच दिन के संघर्ष के बाद रोमानिया बॉर्डर पहुंची थी। लंबे ट्रैफिक के कारण उसे 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था। यूक्रेन बॉर्डर पर माइनस-2 डिग्री पर दो रात बिना कंबल के बिताई। भारतीय दूतावास ने इंडिया का ध्वज लगाकर चलने की एडवाइजरी जारी की थी। इसका छात्रों के सभी दलों ने पालन किया। नतीजन उसका दल बिना किसी सैन्य बाधा के सोमवार को रोमानिया बॉर्डर पहुंच गया था। भारतीय दूतावास और रोमानिया के एनजीओ की ओर से उनको खाना, रहना, कंबल आदि दिया गया। गुरुवार सुबह उनका दल रोमानिया के बुडापेस्ट एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के ग्लोबमास्टर विमान से दस घंटे सफर करने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा और वहां से घर वापसी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे छात्रों की दास्तां : पैर सुन्न और होंठों पर जम गई थी बर्फ की परत, अब लाडलों का चेहरा देख छलके आंसू

मां के गले मिलकर रो पड़ी निहारिका
हिंडन एयरबेस पर निहारिका मां मीनाक्षी के गले लग कर रो पड़ी। मां की आंखों में भी खुशी के आंसू भर आए। मां मीनाक्षी ने भी भारत सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि आज मेरी बेटी भारत सरकार की सही नीतियों के कारण जिंदा लौटी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारतीय दूतावास बधाई के पात्र है। 

यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

पिता श्रीओम ने पीएम फंड में राशि देने की इच्छा व्यक्त की
पिता श्रीओम त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी सुरक्षित घर वापिस आ गई, ये परिवार के लिए खुशी की बात है। भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है। वे पीएम राहत कोष में सामर्थ्य के अनुसार जल्द ही कुछ धनराशि जमा कर सरकार का आभार व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed