फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths riding a bike were crushed to death by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 07 Jul 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike were crushed to death by a truck
बागपत : दुर्घटना के बाद खेकड़ा कोतवाली मे पहुंची मृतक दिनेश की पत्नि रेखा और भाई प्रदीप। - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास ओवर टेक करते समय ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली के मंडोली निवासी युवक विजय कुमार और गाजियाबाद जनपद के ग्राम बंथला निवासी दिनेश हरियाणा के राई में प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते थे। दोनों एक ही बाइक से हरियाणा आते-जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दोनों घर से बाइक पर राई हरियाणा जा रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे। तभी ट्रक को ओवर टेक किया तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई। दोनों युवक बाइक सहित गिरे और ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।
विज्ञापन

मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को ट्रक के नीचे से निकाला और उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और उनके फोन से पहचान कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते दिनेश की पत्नी रेखा और विजय का भाई प्रदीप कोतवाली में पहुंचे। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बागपत : दुर्घटना के बाद रोते बिलखते मृतक विजय कुमार के परिजन।

बागपत : दुर्घटना के बाद रोते बिलखते मृतक विजय कुमार के परिजन।- फोटो : KAHKRA

बागपत : खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।

बागपत : खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed