{"_id":"61be25df92c7782db131f2f7","slug":"two-youths-killed-one-injured-in-road-accident-baghpat-news-mrt569685967","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बामनौली गांव में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में कैंटर और टाटा पिकअप में हुई टक्कर
दिल्ली के रहने वाले थे दोनों युवक, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में कैंटर और टाटा पिकअप (छोटा हाथी) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टाटा पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के मुंडका निवासी मुकेश पुत्र सतवीर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र नवीन अपने दो साथी कपिल, शुभम के साथ टाटा पिकअप (छोटा हाथी) से हरिद्वार जा रहा था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव में सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में नवीन व कपिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।