{"_id":"61018c6d8ebc3e670211d76b","slug":"two-youths-injured-after-bike-falls-into-drain-kahkra-news-mrt5494521165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नाले में गिरने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नाले में गिरने से दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक नाले में गिरने से दो युवक घायल
खेकड़ा। कस्बे में बुधवार शाम बाइक फिसलकर नाले में गिर जाने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गए।
नगर में बारिश होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। मोहल्ला अहिरान निवासी शाकिर और इंतजार शाम करीब छह बजे बाइक पर सवार होकर नाले की पटरी से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह नाले से बाहर निकाला। घायलों के परिजन भी जानकारी पाकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।