फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths beaten up on suspicion of waving Pakistani flag

Baghpat News: पाकिस्तान के झंडे लहराने के शक में दो युवकों की पिटाई

Tue, 17 Sep 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two youths beaten up on suspicion of waving Pakistani flag
-युवकों को सिंघावली अहीर पुलिस को सौंपा, जांच में हरे रंग के धार्मिक झंडे निकले
विज्ञापन

फोटो आठ और आठ ए
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के शक में कुछ लोगों ने वर्ग विशेष के दो युवकों को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की जांच में दोनों झंडे धार्मिक निकले और दोनों को छोड़ दिया गया।

गौसपुर गांव का रहने वाला अरबाज और आमिर सोमवार सुबह बाइक पर हरे रंग के झंडे लहराकर नारे लगाते हुए मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सराय मोड़ से गुजरे, तभी आसपास खड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का शक होने पर पीछा किया। इन्हें सिंघावली अहीर पुलिया के पास पकड़कर लाठी-डंडों पिटाई कर दी, तभी आसपास के दुकानदारों ने दोनों युवकों को बचाया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद वर्ग विशेष के धर्मगुरुओं को बुलाकर झंडा दिखाया। जिन्होंने हरे रंग के झंडे को धार्मिक बताया। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों युवकों के साथ गाली गलौज कर पिटाई की जा रही है। उधर, जांच के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि धर्म गुरुओं को बुलाकर जांच कराई तो झंडा धार्मिक निकला। इसके बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed