{"_id":"58752d6c4f1c1b1529ba9df6","slug":"two-young-men-threw-acid-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर फेंका तेजाब, एक मेरठ रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों पर फेंका तेजाब, एक मेरठ रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
बागपत के छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में दो युवकों के तेजाब फेंके जाने से दो युवक झुलस हो गए। इसमें से एक को मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हलालपुर गांव के क्रेशर पर मंगलवार दोपहर के समय गौरव पुत्र राम कुमार निवासी हलालपुर और राशिद पुत्र इलियास निवासी रठौड़ा कार्य कर रहे थे तो उसी समय दो युवकों ने आकर उनसे किसी कार्य का बहाना बनाकर तेजाब मांगा। केशर पर तेजाब सफाई के कार्य में उपयोग किया जाता है। उन्होंने उन्हें तेजाब दे दिया । किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई तो आरोपियों ने गौरव और राशिद के ऊपर तेजाब उडे़ल दिया। इससे दोनों मजदूर झुलस गए। ग्रामीण दोनों को पहले छपरौली सीएचसी में ले गए, वहां से गौरव को मेरठ रेफर किया, जबकि राशिद को उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तहरीर नहीं दी। पुलिस के अनुसार तेजाब फेंकने वाले अंजान नहीं हैं, उन्हें दोनों जानते हैं । एसएसआई चितवन ने बताया तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन