फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two women remain unidentified, and the murder mystery remains unsolved.

Baghpat News: दो महिलाओं की नहीं हुई पहचान, हत्या की गुत्थी भी नहीं सुलझी

Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two women remain unidentified, and the murder mystery remains unsolved.
-नेशनल हाईवे किनारे काठा और बाघू में बिटौड़े में जलते हुए मिल चुके हैं शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दो महिलाओं की पहले भी हत्या हो चुकी है और उनकी पहचान अभी तक नहीं हुई है। इसके अलावा एक बच्चे का शव भी अग्रवाल मंडी टटीरी के पास मिला था, उसकी भी पहचान अभी तक नहीं हुई। ऐसे मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

21 जनवरी की रात में बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बुधवार रात बिटौड़े में पेट्रोल डालकर युवती का शव जला दिया गया था। अगले दिन सुबह के समय बिटौड़े में अधजला शव और पास में सैंडल पड़े हुए मिले। बिटौड़े की राख से युवती के कुंडल भी मिले, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा सितंबर 2024 में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा-पाली गांव के बीच में एक युवती का अधजला शव पड़ा हुआ मिला था। उसकी पहचान करने के लिए पुलिस की टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दूसरे जिलों में संपर्क किया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। इनके अलावा चार महीने पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में एक बच्चे का शव मिला था। उसकी भी पहचान अभी तक नहीं हो सकी। पहचान नहीं होने के कारण ऐसी कई घटनाओं के खुलासे लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed