फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two trucks collided and fell into the ditch

ईपीई पर टकराए दो ट्रक, खाई में गिरे,चालक सुरक्षित

Tue, 17 Aug 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided and fell into the ditch
पीई पर हुई सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात दो ट्रक आपस में टकरा गए। इसके बाद दोनों ट्रक गहरी खाई में जा गिरे। जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों के चालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

मथुरा निवासी राजेंद्र सिंह इंदौर से नए ट्रक की चेचिस लेकर हरियाणा के करनाल जा रहा था। उसके पीछे पंजाब निवासी दीपक अपना ट्रक लेकर चल रहा था। वह कोलकाता से ट्रक में लोहे के ब्लेड लेकर आ रहा था। रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव ओवरब्रिज के समीप दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। इसके बाद दोनों ही खाई में पलट गए। जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालक राजेंद्र और दीपक सुरक्षित बच गए। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाई। इसके बाद दोनों ट्रकों को खाई से निकलवाया। चालक राजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed