फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two thugs robbed an elderly woman of her earrings under the pretext of selling clothes.

Baghpat News: कपड़े बेचने के बहाने दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे

Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two thugs robbed an elderly woman of her earrings under the pretext of selling clothes.
-कंडेरा गांव में घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी बुजुर्ग महिला
विज्ञापन

- कुंडल छीनने के बाद भागते हुए दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

फोटो 9

संवाद न्यूज एजेंसी

रमाला। कंडेरा गांव में कपड़े की फेरी करने आए दो बदमाशों ने घर के बाहर धूप में बैठी बुजुर्ग सुखबीरी के कानों से कुंडल खींच लिए। शोर मचाने पर दोनों बदमाश अपना कपड़े का बैग छोड़कर भाग गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।


कंडेरा गांव निवासी बुजुर्ग सुखबीरी ने बताया कि दोपहर में वह अपने मकान के मुख्य दरवाजे के बाहर धूप में बैठी हुई थी, तभी दो युवक बच्चों के कपड़े बेचने के लिए वहां आ गए। दोनों युवक उससे कपड़े खरीदने के लिए कहने लगे। उसने कपड़े खरीदने से मना कर दिया। इस पर दोनों युवकों ने कपड़ों का बैग जमीन पर रखकर उसके कानों से कुंडल खींचने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी अपने घर के बाहर आए तो दोनों उसके कुंडल लेकर और अपना बैग छोड़कर भाग गए। वहां आए पुलिसकर्मी कपड़ों का बैग लेकर चले गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों बदमाश आते और जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी जितेंद्र का कहना है कि बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचने की शिकायत मिली है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed