दो किशोरियों का अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी शुक्रवार को घर पर अकेली थी, तभी दूसरे मोहल्ले का युवक जबरन उसका अपहरण कर ले गया। किशोरी के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पिता ने आरोपी युवक को नामजद कराते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की देर रात बड़का रोड के जंगल से आरोपी युवक को दबोच लिया और किशोरी को बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी युवक शाहरूख बड़ौली रोड का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और युवक से पूछताछ की जा रही है। यह मामला अपहरण की धाराओं व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है।
सिसाना भट्ठे से किशोरी का अपहरण
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सिसाना भट्ठे से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की। रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव के व्यक्ति ने कोतवाली पर दिए शिकायत पत्र में बताया उसका परिवार सिसाना गांव के एक भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। दो दिन पूर्व शाम के समय उसकी बेटी भट्ठे पर बने कमरे में थी।
परिवार के लोग ईंट पथाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उसकी बेटी वहां से गायब हो गई। तलाश करने पर पता चला कि दूसरे भट्ठे पर रहने वाला युवक उसका अपहरण करके ले गया है। उन्हें आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आरोपी के परिजनों से जानकारी की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस से किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।