फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two teams formed to arrest Bunty, who became a puzzle for the police

पुलिस के लिए पहेली बने बंटी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two teams formed to arrest Bunty, who became a puzzle for the police
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड
विज्ञापन

- एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश
- कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाए
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बड़ौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे शामली के बंटी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई है। एसपी अभिषेक सिंह ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्षों को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण के लिए बैठक की। बड़ौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या में वांछित अपराधी शामली के रेलपार निवासी बंटी की गिरफ्तारी का मामला गूंजा। एसपी ने कोतवाली प्रभारी बड़ौत अजय शर्मा को निर्देश दिए कि वांछित की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। इसके अलावा दो टीमें गठित कर शामली और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए। बंटी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ सदर ओमपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेकिंग बढ़ाएं, कोरोना गाइडलाइन का कराएं पालन
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग बढ़ाएं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं। बिना मास्क निकलने वाले लोगों की चेकिंग करें और चालन काटें। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर सवाल, कमल को जेल भेज चुकी पुलिस
बागपत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट के बाद हत्या के खुलासे के मामले में पुलिस सवालों के घेरे में है। शबगा गांव के अभियुक्त कमल पंवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी शामली की रेलपार बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे बंटी की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को नौ अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे बदमाशों लूट के विरोध में गोली मार दी थी। 11 अक्तूबर की रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 24 अक्तूबर को पुलिस ने खुलासा करते हुए कमल पंवार को जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरे आरोपी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लग सकी है। मामले की गूंज लखनऊ तक हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृह प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने हत्याकांड की समीक्षा की थी। एडीजी, आईजी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने बड़ौत में डेरा डाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed