फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two students missing from madrasa, operator and Qari accused

Baghpat News: मदरसे से दो छात्र लापता, संचालक और कारी पर आरोप लगाया

Sun, 08 Sep 2024 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two students missing from madrasa, operator and Qari accused
-दस दिन से लापता हैं दोनों छात्र, मेरठ के मिर्जापुर और बड़का गांव के हैं रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। मेरठ के मिर्जापुर रासना के रहने वाले नूरेआलम ने बताया कि उसका पोता आहद (10) और उसके रिश्तेदार का बेटा आसिफ (12) निवासी बड़का पिछले दो साल से किशनपुर बराल स्थित मदरसे में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहे थे। मदरसे में पढ़ाने वाला कारी रोजाना दोनों बच्चों से फोन पर बात करा देता था।

आरोप लगाया कि पिछले दस दिन से कारी ने बच्चों से फोन पर बात नहीं कराई। बुधवार को परिवार वाले मदरसे में पहुंचे तो दोनों बच्चे नहीं मिले। परिजनों ने मदरसा संचालक से संपर्क किया तो उन्होंने तीन दिन में बच्चों के मिलने का आश्वासन दिया। शनिवार को दोबारा मदरसे में पहुंचे तो दोनों ने बच्चों की जानकारी देने से मना करते हुए उन्हें भगा दिया। नूरेआलम ने मदरसा संचालक और कारी पर बच्चों को छिपाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed