फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two student killed in road accident on Delhi-Saharanpur Highway at Baghpat

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंफर ने छात्र-छात्रा को कुचला, मौके पर मौत

Sat, 19 Oct 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two student killed in road accident on Delhi-Saharanpur Highway at Baghpat
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक ने बाइक सवार छात्र और छात्रा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल जाने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा के मंडौली रोड रामनगर निवासी शिवांगी रूहेला (19) पुत्री योगेंद्र रूहेला एनआईओएस से कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। उसका स्टडी सेंटर कोर्णाक विद्यापीठ खेकड़ा में था। शनिवार को वह अपने सहपाठी अनिल निवासी रामनगर शाहदरा के साथ बाइक पर बागपत आई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। बाद में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा के बैग से मिले आईकार्ड से उनकी पहचान हुई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया निर्माण के कारण बंद थी एक साइड

शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण एक साइड बंद की हुई है। शनिवार को निर्माणाधीन पुलिया के पास ही हादसा हुआ। छात्र अनिल हेलमेट लगाए हुए था। जबकि छात्रा ने हेलमेट नहीं लगाया था। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अचानक फिसल गई और यह हादसा हो गया।

डांसिंग सेंटर चलाती थी छात्रा
छात्रा शिवांगी रूहेला शाहदरा में डांसिंग सेंटर चलाती थी। सुबह-शाम युवाओं को डांस की कोचिंग देती थी। पिता योगेंद्र ने बताया कि डांसिंग सेंटर चलाने के साथ-साथ वह ओपन स्कूल से कक्षा 12 की पढ़ाई भी कर रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed