फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sons of a person accused of cheating in police custody

संदिग्ध व्यक्ति के दो बेटे पुलिस हिरासत में

Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two sons of a person accused of cheating in police custody
बड़ौत कोतवाली में जमीरूद्दीन को पूछताछ के लिए ले कर जाता पुलिसकर्मी। फाइल फोटो - फोटो : BARAUT
धोखाधड़ी के आरोपी व्यक्ति के दो बेटे पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। एटीएस पश्चिम बंगाल व एसटीएफ यूपी ने सोमवार को नगर की कोताना रोड स्थित इंटरलॉक टाइल्स बनाने की फैक्टरी से पश्चिम बंगाल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल एटीएस उसे अपने साथ ले गई। अब पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके दोनों बेटों को हिरासत में लिया है। जनपद का का खुफिया विभाग उसके लोकल संपर्क तलाशने में जुटा है।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जनपद के सिताई थाना क्षेत्र के सिंगिमारी मंडकुरा गांव के रहने वाले जमीरूद्दीन अपने परिवार के साथ नगर के कोताना रोड स्थित इंटरलॉक टाइल्स बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार शाम एटीएस पश्चिमी बंगाल व यूपी एटीएस की टीम फैक्टरी पर पहुंची, जहां से उन्होंने पश्चिमी बंगाल के परिवार के मुखिया और दो बेटों को हिरासत में लिया। देर रात उसके दो बेटों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि परिवार के मुखिया संदिग्ध व्यक्ति से सोमवार को बड़ौत कोतवाली में घंटों तक पूछताछ की गई। एटीएस व यूपी एसटीफ के अलावा स्थानीय खुफिया एजेंसी भी पूछताछ में लगी रहीं। घंटों तक पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ौत पुलिस ने जमीरूद्दीन के दो बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों से कोतवाली में पूछताछ चल रही है। सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग उसके लोकल संपर्क तलाशने में लगा था। जानकारी के अनुसार जमीरूद्दीन का परिवार पांच सितंबर को लखनऊ से बड़ौत आया था। वह बड़ौत में किन-किन लोगों के संपर्क में था। वह किसके जरिये लखनऊ से बड़ौत पहुंचा। इन सब पर जनपद का खुफिया विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed