फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   two sides threw stones at the wall dispute

दीवार विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव

Wed, 17 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 17 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
two sides threw stones at the wall dispute
बागपत के बड़ौत में बड़े जैन मंदिर के पास दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बड़े जैन मंदिर के निकट चंडी प्रसाद और अमरनाथ के मकान आसपास है। दोनों में दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा है। उनका मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। दोनों पक्षों में कहासुनी की घटना होती रहती है। मंगलवार की सुबह चंडीप्रसाद का बेटा संदीप जैन और उसकी पत्नी दीवार तोड़ रहे थे तो अमरनाथ, उसके बेटे नितिन कुमार ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ा तो दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर दोनों पक्ष को अलग-अलग किया। अमरनाथ पक्ष का कहना था कि दीवार को यथास्थिति रखने के न्यायालय के आदेश है, चंडी प्रसाद का कहना था कि ऐसा कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला सुलझता न देख पुलिस ने संदीप जैन और नितिन कुमार को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। साथ ही दोनों पक्षों को हिदायत दी गई कि कोई भी दीवार के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed