{"_id":"573f57794f1c1bf857ac7f31","slug":"two-sides-conflict-in-sujra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजरा में दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूजरा में दो पक्षों में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सूजरा गांव में युवती के अपहरण को लेकर शुक्रवार पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
सूजरा गांव से युवती बृहस्पतिवार तड़के संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर युवती का रिश्तेदार से अपहरण कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर शिकायत की थी। युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस उसे भांप नहीं पाई। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए। इनमें एक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपहृत युवती के पिता का कहना है कि विपक्षियों ने उसके दो भाई और बेटे पर रंजिश के चलते हमला किया है।
विज्ञापन
उधर, विपक्षी युवक का कहना है कि युवती के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। इसमें वह स्वयं, उसकी मां और भाई घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उधर, पुलिस युवती को बरामद करना तो दूर अभी तक उसका पता भी नहीं लगा पाई है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर गांव में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच चल रही है। विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।