{"_id":"602d59898ebc3ee9365bf80b","slug":"two-sides-clash-when-the-child-gets-the-ball-kahkra-news-mrt5257648135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को गेंद लगने पर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को गेंद लगने पर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में क्रिकेट खेलते समय एक बच्चे को गेंद लग जाने से दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे पाठशाला मार्ग पर खाली पडे़ प्लाट में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान वहां बैठे एक बच्चा सिर में गेंद लगने से घायल हो गया। पता लगने पर घायल बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए। क्रिकेट खेल रहे बच्च्चों के परिजन आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षों में जमकर लात घूंसे एवं लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में एक पक्ष का सोनू तथा दूसरे पक्ष का राजेश, नितिन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।