{"_id":"6015a8648ebc3e54260e6124","slug":"two-sides-clash-in-doula-village-seven-injured-including-woman-baghpat-news-mrt522854189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला गांव में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला गांव में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गंाव में रास्ते से बुग्गी और रिक्शा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्ष से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ बलवा व जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
डौला गांव में शनिवार की सुबह रास्ते में बुग्गी व रिक्शा निकालने को लेकर खलील व साजिद पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों लाठी-डंडे व धारदार हथियार ही नहीं बल्कि पत्थराव भी हुआ। संघर्ष में खलील पक्ष के महारूफ, सन्नवर,आदिल, खलील, भूरी सहित पांच और साजिद पक्ष के हसरत व इसरार दो लोग घायल हो गए। सीएचसी पिलाना से महिला भूरी को मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष ने थाने पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू कर दी है।