{"_id":"603e854f8ebc3ee651744cad","slug":"two-sides-beat-up-after-hearing-of-children-baghpat-news-mrt5278785137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
दोनों पक्ष के चार लोग घायल, पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया
महेश ने चांदीनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एक युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
सोमवार को शाम के समय पूरनपुर नवादा निवासी अतर सिंह और रामभरोसे के परिवार के बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद रामभरोसे के परिवार की तरफ से सोनू और सोबित पुत्र रामभरोसे, बिरसला पत्नी रामभरोसे, बिट्टू और चिट्टा और अनीता ने अतर सिंह के परिवार पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। इसमें अतर सिंह के परिवार में बॉबी पुत्र सुनील और महेश पुत्र धर्मवीर, सतेंद्र पुत्र अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें बॉबी की हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल में रेफर किया। अतर सिंह के भतीजे महेश ने चांदीनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।