फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two servicemen of Naithala Goshala were found absent, no repair of cracks in Sarurpur

नैथला गोशाला के दो सेवादार मिले लापता, सरूरपुर में खोर की मरम्मत नहीं

Sun, 02 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two servicemen of Naithala Goshala were found absent, no repair of cracks in Sarurpur
नैथला गांव स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल निरीक्षण करते प्रभारी सीडीओ हुबलाल - फोटो : BAGHPAT
- प्रभारी सीडीओ हूबलाल को निरीक्षण में मिली खामियां
विज्ञापन

- सचिव को जारी किया नोटिस, आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश
अमर उजाला
बागपत। प्रभारी सीडीओ हूबलाल ने रविवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नैथला और गोसंरक्षण केंद्र सरुरपुर कलां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नैथला में दो केयर टेकर गायब मिले। गोदाम में भूसा न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सरुरपुर कलां में पूर्व में दिए निर्देशों का अनुपालन न होने पर ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर खोर की मरम्मत कराकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने बताया कि रविवार को नैथला अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में निरीक्षण के दौरान दो केयर टेकर मांगेराम व विजय आश्रय स्थल पर नहीं मिले। आश्रय स्थल के गोदाम में भूसा न मिलने पर केयर टेकर अशोक कुमार ने बताया कि भूसा अन्य स्थान पर उपलब्ध है। गोसंरक्षण केंद्र सरुरपुर कलां के निरीक्षण में केंद्र पर 494 पशु मिले तथा केयर टेकर सिद्धांत नैन व अजय नैन गायब मिले। अन्य केयर टेकर हिमांश ने बताया कि वह दोनों खाना खाने गए हैं। केंद्र का एक गोदाम खाल तथा दूसरे गोदाम में भूसा भरा मिला। पशुओं की खोर क्षतिग्रस्त मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बताया कि पूर्व ग्राम विकास अधिकारी शान मौहम्मद को एजेंसी के माध्यम से खोर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस जारी कर खोर की मरम्मत कराकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed