{"_id":"62c333306a609b63a30d244c","slug":"two-phcs-will-be-rejuvenated-baghpat-news-mrt5956524168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पीएचसी का होगा कायाकल्प, मरीजों को गांव में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पीएचसी का होगा कायाकल्प, मरीजों को गांव में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी और धनौरा सिल्वर नगर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का जल्द सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किया जाएगा। पीएचसी का कायाकल्प होने पर पीएचसी पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके बाद मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अन्य केंद्रों व जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने पीएचसी का कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। ग्राम पंचायत के बजट से भवन की मरम्मत, टाइल्स, सोलर लाइट, रंगाई-पुताई के अतिरिक्त संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जल्द ही अग्रवाल मंडी टटीरी और धनौरा सिल्वरनगर की पीएचसी का कायाकल्प किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्रों के सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों का विवरण व समस्या दर्ज की जाएगी। फोन पर मरीजों का फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएचसी पर मरीजों के लिए नए बेड, नई बेंच, आरओ के पानी की सुविधा मिलेगी। पीएचसी का कायाकल्प होने के बाद मरीजों को सामान्य बीमारी होने पर अन्य केंद्रों या फिर जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। लोगों को वहीं पर उपचार की सुविधा मिलेगी।