{"_id":"5fb55ad08ebc3e9b8e69329c","slug":"two-parties-face-to-face-over-sugarcane-purchasing-center-commotion-baraut-news-mrt51151743","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हंगामा
विज्ञापन
बड़ौत के लौहड़डा गांव में गन्ना क्रय केन्द्र को लगाने के लेकर हंगामा कर रहे किसानों को समझाते एसड
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम व सीओ ने सुलझाया विवाद, सर्वसम्मति से गन्ना क्रय के स्थानांतरण को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लौहड्डा गांव मेें गन्ना क्रय केन्द्र को लेकर बुधवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। घंटों तक चली वार्ता के बाद सर्वसम्मति से गन्ना क्रय केंद्र के स्थान परिवर्तन को मंजूरी दे दी गई।
बता दें कि कई वर्षों से गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में खाली प्लाट में गन्ना क्रय संचालित किया जा रहा है। इस बार क्रय केंद्र का स्थान परिवर्तित कराने की मांग उठी। इसे लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और तहसील से लेकर जिला स्तर पर शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष इसी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना था कि अनुसूचित जाति की बस्ती में क्रय केंद्र तक पहुंचने के लिए पूरे गांव को पार करना पड़ता है। इससे गांव में जाम लगने से आवागमन प्रभावित होता है। उधर, दूसरा पक्ष अनुसूचित जाति की बस्ती में ही सही जगह मानते हुए क्रय केंद्र के स्थानांतरण का विरोध कर रहा था। इसकी सूचना डीएम शकुंतला गौतम को दी गई। उनके के आदेश पर एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र और सीओ आलोक सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती लोहड्डा गांव पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में घंटों चली वार्ता के बाद हरिजन बस्ती में स्थापित गन्न क्रय के स्थानांतरण पर आम सहमति बनी। इस अवसर पर कुलदीप, देवेंद्र, प्रभात, जयवीर, प्रमोद, अनिल, सुभाष शामिल रहे।
वर्तमान क्रय केंद्र से थोड़ी दूरी पर दूसरा गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए जगह चीनी मिल के अधिकारी सर्वे के बाद तय करेंगे। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।