फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two parties face to face in land dispute in Lohadda village

Baghpat News: लौहड्डा गांव में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 26 Aug 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face in land dispute in Lohadda village
घरों से निकाली लाइसेंसी राइफल, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर लाइसेंसी असलाह जमा कराएं
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राइफल के साथ भागते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लौहड्डा गांव में दो बीघा कृषि भूमि के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम एक ही कुटुंब के दो पक्षों में आमने-सामने आए गए। गाली-गलौज करते हुए दोनों पक्षों ने घरों से लाइसेंसी राइफल निकालते हुए एक-दूसरे पर तान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेते हुए उनके लाइसेंसी असलाह जमा कराए है। बाद में पुलिस ने शांतिभंग में दो लोगों का चालान कर दिया।

लौहड्डा गांव में काफी समय से मात्र दो बीघे जमीन को लेकर एक कुटुंब के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम गण्यमान्य लोगों ने समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों के लोग अपने घरों से लाइसेंसी राइफल लेकर आमने-सामने आ गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेते हुए मामला शांत कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो असलाह जमा कराते हुए पक्ष से मोनू व दूसरे पक्ष से सुरेशपाल के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed