{"_id":"681e0700bd46f6e8770bd0fd","slug":"two-parties-clashed-over-digging-a-cricket-pitch-stone-pelting-took-place-five-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131117-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्रिकेट की पिच खोदने के विवाद में भिड़े दो पक्षों में पथराव, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्रिकेट की पिच खोदने के विवाद में भिड़े दो पक्षों में पथराव, पांच घायल
Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 09 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
- सीएचसी में कराया गया घायलों का उपचार, पथराव में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा गांव में क्रिकेट की पिच खोदने के विवाद में जमील और अंजूम पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनके बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें अंजुम राणा, अर्श, साहिस्ता, इसरार और रिहान घायल हो गए। पथराव में गली में खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। घायल इसरार की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
निवाड़ा गांव में युवाओं ने क्रिकेट खेलने के लिए पिच बना रखी है। बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के ही एक किशोर ने पिच की फाड़े से खोदाई कर खराब कर दी। शाम को क्रिकेट खेलने पहुंचे युवकों ने इस पर नाराजगी जताई तो कुछ बच्चों ने पिच खोदने वाले का नाम बता दिया।
अंजूम राणा ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात जमील पक्ष के 25-30 युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों वहां आकर बीच बचाव कराने लगे तो हमलावरों ने उन पर पथराव कर दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
जमील पक्ष ने भी अंजूम पक्ष के युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराने के बाद जांच कराई गई। इसमें अंजूम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।