फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two parties clash again in Harchandpur, firing on police personnel

Baghpat News: हरचंदपुर में फिर भिड़े दो पक्ष, पुलिस कर्मियों पर फायरिंग

Sun, 19 Nov 2023 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash again in Harchandpur, firing on police personnel
-कोतवाली में शिकायत देने के बाद दोबारा से झगड़ा करने लगे थे दोनों पक्ष
विज्ञापन

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी फायर कर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरचंदपुर गांव में बच्चों के विवाद में झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष शनिवार रात फिर से भिड़ गए। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।

हरचंदपुर गांव के रहने वाले वाशिद और चांद पक्ष के बच्चों में झगड़ा होने के बाद बड़े आपस में भिड़ गए थे। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक पक्ष ने फायरिंग भी की। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी और गांव चले गए। बताया कि गांव पहुंचते ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी फायरिंग की गई। पुलिस कर्मियों ने एक मकान में घुसकर जान बचाई। इस मामले में एसआई श्याम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर हरचंदपुर गांव के दोनों पक्षों के वाशिद, जुबैर, फूल, शोएब, हबीब, पप्पू, सोनू, चांद, सुहेल, नौशाद, इरशाद, आलम और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी वादिश, जुबैर और फूल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed