फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two months waiting for making learning license in Baghpat

बागपत में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए दो माह की वेटिंग

Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two months waiting for making learning license in Baghpat
बागपत। छह जुलाई से शुरू हुई लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की वेटिंग दो माह पहुंच गई है। लाइसेंस बनवाने के लिए प्रतिदिन 250 से 300 आवेदन किए जा रहे हैं, जबकि कार्यालय में एक दिन में 30 लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी फैलने के बाद प्रदेश में 21 मार्च को लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। साढ़े तीन माह बाद जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कोरोना महामारी को देखते हुए एआरटीओ कार्यालय में भीड़ न हो इसके लिए प्रतिदिन केवल 30 आवेदकों को ही कार्यालय में बुलाकर लाइसेंस की प्रक्रिया की जा रही है। लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए जिले में प्रतिदिन 250 से 300 आवेदक आवेदन कर रहे हैं, जबकि एक दिन में 30 लाइसेंस बनाने की प्रतिबद्धता के कारण अन्य आवेदकों को अन्य तिथि निर्धारित की गई है। दो सप्ताह पहले सात दिन की वेटिंग अब दो माह हो गई है। आवेदन करने वाले आवेदकों को दो माह बाद का समय मिल रहा है। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि जिले में एक दिन में लगभग 300 आवेदन आ रहे हैं, जबकि शासन से एक दिन में 30 लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के अनुरूप ही कार्यालय में एक दिन में 30 आवेदकों को बुलाकर लाइसेंस बनाए जा रहे है। आवेदन अधिक होने के कारण आवेदकों को दो माह के बाद की तिथि मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed