फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two miscreants caught robbing on the highway

हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे

Wed, 05 Aug 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught robbing on the highway
सोमवार की रात बड़ौली गांव के पास की थी वारदात, बाइक, मोबाइल, तमंचा, नगदी बरामद
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार की रात बड़ौली गांव के पेट्रोल पंप के पास बिहारीपुर गांव के युवक के साथ लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा लिया। उनका एक साथ भागने में सफल रहा। बदमाशों से लूट की बाइक, मोबाइल, हजारों की नगदी समेत तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद हए है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में अमित पुत्र वीरसैन व पंकज पुत्र इन्द्रपाल निवासी बड़ौली शामिल है। बदमाशों ने अपने साथी अजय पुत्र पन्ने निवासी बड़ौली के साथ सोमवार की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बिहारपुर निवासी युवक सोनू पुत्र कृष्णपाल के साथ लूटपाट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने अमित व पंकज को धर दबोचा। जबकि उनका साथी अजय भागने में सफल हो गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बदमाशों से लूटे गए 3200 रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

मैने नहीं की लूटपाट, मेरा नाम लिया गलत
बड़ौत। लूटपाट में पकड़े गए बदमाश पंकज पुत्र इंद्रपाल निवासी बड़ौली ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैं लूटपाट में शामिल नहीं था। हम तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे। उसके बाद अमित व अजय वहां से उठकर चले गए और थोड़ी देर बाद भागे हुए बोले भाग पुलिस आ रही है। मुझे नहीं पता था कि इन दोनों ने किसी के साथ लूटपाट की है। उधर, पंकज के परिवार के लोगों ने भी कोतवाली पहुंचकर लूटपाट की घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed