फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two miscreants arrested in encounter, soldiers also injured by miscreant shot

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बदमाश गोली से सिपाही भी घायल पुलिस मुठभेड में दो बदमाश गिरफ्तार, एक बदमाश गोली लगने से घायल

Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in encounter, soldiers also injured by miscreant shot
बड़ौत/बिनौली। सिरसली रोड नहर पुलिया के पास शनिवार की देर रात्रि बिनौली पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान जहां पुलिस दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हुई वहीं बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। पकड़े बदमाशों में से एक बदमाश के भी पैर में गोली लगी है। जबकि तीसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश व घायल सिपाही को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखे, मोबाइल ,एक बाइक और नगदी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बिनौली इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार की देर रात्रि माखर पुलिस चौकी पर चेंकिग कर रहे थे। इस दौरान बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सबसे पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया। इस दौरान बदमाश बाइक लेकर सिरसली रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश सौरभ पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश अंकित घायल हो गया। भाग रहे बदमाश द्वारा की गई फायरिंग से सिपाही लख्मी सिंह घायल हो गए। कांस्टेबल के बायें हाथ में गोली लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में अंकित निवासी हिलवाडी व मोनू निवासी मुल्हैडा थाना सरधना शामिल हैं। जबकि फरार बदमाश सौरभ निवासी शिवनगर रतोन्ध थाना झिंझाना जनपद शामली है। सूचना पर एएसपी मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश व सिपाही को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 12 मई को बड़ौत-बिनौली रोड पर एक युवक सचिन से लूटपाठ की घटना किया जाना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed