फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two members of gang arrested in Baghpat and laptop, iPad, cash recovered, used to bet on IPL matches

Baghpat: IPL मैचों में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप, आईपैड और डेढ़ लाख की नगदी बरामद

Sun, 05 May 2024 05:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 05:00 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले गिरोह को दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल और डेढ़ लाख की नगदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Two members of gang arrested in Baghpat and laptop, iPad, cash recovered, used to bet on IPL matches
गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में आईपीएल मैचों में सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन और 1.53 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैचों का सीजन चल रहा है। जिसमें लाखों रुपये का सट्टा लगाया जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर शहर में छापामारी कर अबूलेश निवासी बिलौचपुरा और हैदर निवासी पुराना कस्बा को गिरफ्तार कर लिया। जो काफी समय से आईपीएल की सट्टीबाजी की खाईबाड़ी कर रहे थे। जिनके पास से सट्टे की खाईबाड़ी कर इकट्ठा किए गए एक लाख 53 हजार रुपये की नगदी और लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

लिमिट बनाकर चलाया जा रहा खेल
पुलिस की छापामारी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आईपीएल में रुपये लगाने वाले युवकों की लिमिट बनाई जाती है। जिसके बदले पांच से दस हजार रुपये वसूले जाते है। रुपये खत्म होने पर दोबारा लिमिट बनानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed