फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two Manglamukhi caught in robbery on Peripheral Expressway

पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालको से लूट के मामलों मे पुलिस ने मंगलामुखी गिरोह के दो ओर मंगलामुखियो को पूछताछ के लिए लिया हिरा

Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two Manglamukhi caught in robbery on Peripheral Expressway
पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों से लूट करने वाले मंगलामुखी गिरोह के दो और मंगलामुखी को हिरासत में लिया है। पुलिस गिरोह के सरगना समेत दोनों मंगलामुखी से लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी करने में जुटी है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिन से सक्रिय मंगलामुखी गिरोह खेकड़ा कोतवाली और चांदीनगर थाना क्षेत्र में वाहन चालकों को लिफ्ट लेने के बहाने रोककर लूट रहे थे। तीन दिसंबर की देर शाम गिरोह के चार अज्ञात मंगलामुखी ने बड़ागांव ओवरब्रिज के समीप पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से एक लाख रुपये की लूट की थी। कोतवाली पुलिस गिरोह के मंगलामुखी को दबोचने के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बीती चार दिसंबर की रात गिरोह के सरगना को बरेली से दबोच लिया था। उससे पूछताछ करने के बाद रविवार रात गिरोह के दो और मंगलामुखी को दबोचा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए तीनों मंगलामुखी से लूट की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। उनसे लूटी नगदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से लूट में शामिल चौथे फरार मंगलामुखी के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed