फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two main accused of ATM scam arrested in Chandigarh

Baghpat News: चंडीगढ़ में पकड़े गए एटीएम कांड के दो मुख्य आरोपी

Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two main accused of ATM scam arrested in Chandigarh
बड़ाैत। शहर समेत जिले के कई एटीएम में गड़बड़ी कर साढे पांच करोड़ का गबन करने की घटना के दो मुख्य आरोपी तमंचे के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिए गए। इसका पता चलते ही बड़ौत पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। इससे पहले छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मेरठ की सीएमएमस कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश उपलब्ध कराने का काम करती है। इसके लिए बड़ौत क्षेत्र की जिम्मेदारी गौरव तोमर और रॉकी मलिक को दी गई थी। इन दोनों से बैंकों के एटीएम में डालने के लिए कंपनी से 5.26 करोड़ रुपये लिए लेकिन एटीएम में जमा नहीं किए। इसका पता चलने पर कंपनी ने जांच कराई तो गबन का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने गुड्डू उर्फ रोबिन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसमें फरार चल रहे मुख्य आरोपी रॉकी निवासी शामली और गौरव निवासी आरिफपुर खेड़ी को चंडीगढ़ पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चलने पर एक टीम को पूछताछ के लिए रवाना कर दिया गया है। पहले भी बाहर पकड़े जा चुके हैं आरोपी : जिले से फरार आरोपी पहले भी दूसरे जिलों या फिर राज्यों में गिरफ्तार हो चुके है। इससे पहले हत्या के मुकदमे में फरार इनामी बदमाश कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मुकदमे में फरार अक्षय मलिक निवासी किवाना शामली को कोशांबी पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed