फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two MadrasaTwo Madrasa Students Die After Bike Crashes into Gateate

Baghpat News: गेट से बाइक टकराने पर मदरसे के दो छात्रों की मौत

Sun, 26 Apr 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two MadrasaTwo Madrasa Students Die After Bike Crashes into Gateate
रटौल (बागपत)। कस्बे में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बाइक लेकर घूमने निकले मदरसे के छात्र शहजाद (16) और अयान (14) की बाइक लोनी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गेट से टकरा गई। इससे दोनों छात्र बराबर से गुजर रहे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आए परिजन दोनों को उठाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रटौल निवासी शकील का बेटा शहजाद और उसके पड़ोसी शहजाद का बेटा अयान बस अड्डे के पास स्थित बड़ा मदरसा मोहसीन उल उलूम के हाफिज-ए-कुरान के छात्र थे। शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे दोनों छात्र घूमने के लिए बाइक लेकर रटौल-लोनी मार्ग पर चले गए। वहीं उनके साथ दूसरी बाइक पर दो अन्य साथी भी सवार थे। लोनी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बने गेट से शहजाद और अयान की बाइक टकरा गई। गेट में टक्कर लगते ही दोनों नाले में गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार दोस्तों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। वहां आए परिवार वाले दोनों को उठाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में मौत होने पर परिवार वाले शव वापस ले आए। इसके बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। जांच अधिकारी भूरेंद्र का कहना है कि दोनों के परिवार वालों ने घटना की जानकारी दिए बिना ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। वहां बाद में जाकर परिजनों से घटना की पूरी जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहजाद के भाई को शादी में मिली थी बाइक
हादसे में जान गंवाने वाले शहजाद के बड़े भाई सलमान की शादी 8 दिन पहले हुई थी, जिसे शादी में बाइक भी मिली। शहजाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे मदरसे में पैदल ही जाता था। इसके चलते शनिवार सुबह शहजाद ने बड़े भाई सलमान की बाइक की चाबी उठाई और परिवार वालों को जानकारी दिए बिना ही बाइक लेकर चला आया। इसके बाद अपने दोस्त अयान को बाइक पर बैठाकर घूमने के लिए चला गया, तभी हादसा हो गया।

-कस्बे में छाया मातम, मदरसे की छुट्टी हुई
दो छात्रों की मौत होने से कस्बे में मातम छा गया। इसके बाद कस्बे के काफी लोग मृतकों के घर पहुंचे। इसके अलावा मदरसे की छुट्टी कर दी गई। दिनभर कस्बे के लोग दोनों छात्रों के परिजनों को सांत्वना देते रहे। अयान चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था, जबकि शहजाद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed