फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two laborers from Bihar died in collision with a truck on the expressway

Baghpat News: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से बिहार के दो मजदूरों की मौत

Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Two laborers from Bihar died in collision with a truck on the expressway
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई।
विज्ञापन

बिहार के अरहरिया के रहने वाले पंद्रह से अधिक मजदूर सोमवार की रात बस में सवार होकर फैक्टरी में काम करने के लिए हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। जब बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी पुल के पास पहुंची तो मजदूर पवन और आजाद बस को रुकवाकर लघुशंका के लिए जाने लगे। तभी गाजियाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार अन्य मजदूरों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल हरियाणा का होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दी तो हरियाणा पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई। खेकड़ा थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि यमुना पुल पर हादसा होने के कारण हरियाणा पुलिस भी वहां आ गई थी और वह शव लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed