फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two killed including student in accidents

हादसों में किशोर सहित दो की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय-बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय-बड़ौत Updated Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two killed including student in accidents
बालैनी बस स्टैंड के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी स्टैंड के पास कैंटर और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बड़ौत क्षेत्र के  लोयन मलकपुर गांव में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के पैंगा निवासी विनीत उर्फ लक्की (22) बागपत में अपने मामा राकेश कुमार के पास रहता था। वह शादीशुदा था, साथ ही बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके परिवार में शनिवार को शादी समारोह था, इसलिए शनिवार तड़के स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही कार बालैनी बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार युवक विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने कार से शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई अमित ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई। मृतक की पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही है।

बड़ौत के गांव लोयन मलकपुर के राजेंद्र वाल्मीकि का 16 वर्षीय बेटा शुभम बड़ौत में एक बाइक की दुकान पर काम सीख रहा था। शनिवार की सुबह वह बाइक से खास की पटरी से होता हुआ घर आ रहा था और वह संतुलन खो बैठा।

उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे जवाब दे दिया । इसके जब वे उसे दिल्ली ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


उसकी मौत से उसकी मां बालेश व परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मचा था। मृतक के पांच भाई है। इस मामले में परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और उसका अंतिम संस्कार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed