फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला/बड़ौत। जिले में बृहस्पतिवार को रमाला और बड़ौत क्षेत्र में हुए हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहला हादसा रमाला क्षेत्र में हुआ। थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि बृहस्पतिवार को संतोष पत्नी किरणपाल निवासी रमाला घर से अपने घेर में पशुओं को चारा डालने जा रही थी। सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बड़ौत क्षेत्र में हुआ। बड़ौत नगर की बावली रोड निवासी 25 वर्षीय राजीव पुत्र हरबीर सीओ आफिस के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने के कारण राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला घायल
चांदीनगर। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही रटौल निवासी बाबू की पत्नी साजो (50) को लहचौड़ा मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। संवाद

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
खेकड़ा। दिल्ली से शामली जा रही ट्रेन नंबर 44065 की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। ट्रेन के गार्ड ने उसे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। मगर, तब तक युवक की मौत हो गई थी। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को बागपत पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed