फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two hundred and fifty patients were examined and given medicine

जिले में बढ़ रहा चर्म रोग, मेले में बुखार के 73 मरीज मिलें, दो रेफर

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty patients were examined and given medicine
बागपत/खेकड़ा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 245 मरीज आए। इनमें 73 मरीज बुखार के मिले। चिकित्सकों ने 58 लोगों की मलेरिया की जांच करके दो मरीजों को अस्पताल के लिए रेफर किया। चिकित्सकों ने 306 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। वहीं, 93 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले की 23 पीएचसी पर रविवार को लगाए आरोग्य मेले में 42 चिकित्सक व 199 पैरामैडिकल स्टाफ ने एक हजार 273 लोगों की जांच की। मेले में सबसे अधिक 245 त्वचा संबंधी रोगी आए। इनके अतिरिक्त 73 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई। 58 लोगों की मलेरिया की जांचकर चिकित्सकों ने दो मरीजों को अस्पताल के रेफर किया। मेले में 306 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। 93 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इनके अतिरिक्त चार लोगों की हेपेटाइटस बी, 32 लोगों की हेपेटाइटस सी, लीवर के छह, गैस के 95, टीबी के तीन, हाइपरटेंशन के 17 व 393 अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांचकर दवा दी।
विज्ञापन

खेकडा, बड़ागांव व रटौल पीएचसी पर करीब 300 मरीजों के स्वास्थ्य की जांचकर उपचार किया। यहां शुगर एवं रक्तचाप की भी जांच की गई। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मेले में डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रगति, डॉ. सोनल, डॉ. मीना, दिव्या, लक्ष्मी, सतीश, आसेंद्र कुमार, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed