फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two factions of the society face to face regarding the president of Agrawal Federation

Baghpat News: अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष को लेकर समाज के दो गुट आमने-सामने

Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two factions of the society face to face regarding the president of Agrawal Federation
बड़ौत की पंचवटी धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल महासंघ की बैठक में बोलता वक्ता। संवाद
बड़ौत। नगर में अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष पद को लेकर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद बढ़ता रहा है। जहां कुछ दिन पहले एक गुट ने बैठक कर सर्व सम्मति से युगल किशोर गर्ग को अध्यक्ष चुन लिया था। वहीं शुक्रवार की रात नगर की पंचवटी धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से ब्रह्मम सिंह गोयल को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नगर में अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष पद को लेकर दो धड़ों की अलग-अलग सहमति बनी है। शुक्रवार की रात पंचवटी मंदिर में हुई समाज के लोगों की बैठक में सर्वसम्मति से युगल किशोर गर्ग के बजाय नए अध्यक्ष को बनाने पर सहमति बनी। बैठक में ब्रह्म सिंह गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं युगल किशोर गर्ग को अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की सहमति जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युगल किशोर गर्ग ने दो दिन पहले एक फर्जी तरीके से खुद को अध्यक्ष घोषित करवा लिया। जबकि समाज की बैठक में कई अन्य समाज के लोग शामिल रहे। जबकि महासंघ के एजेंडे में दूसरे समाज के लोगों के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों द्वारा एक अगस्त की बैठक की गई। उस बैठक की कार्रवाई को निरस्त करने का प्रस्ताव किया गया। इस मौके पर बलदेव अग्रवाल एडवोकेट, संरक्षक साधुराम जिन्दल, संचालक व उपाध्यक्ष डाक्टर योगेश जिन्दल, संरक्षक रामगोपाल गुप्ता, ईश्वर दयाल गोयल पूर्व चेयरमेन रहे।
विज्ञापन


अब बैठक की औचित्य नहीं
नगर में एक अगस्त को हुई अग्रवाल महासंघ की बैठक में उन्हें सर्व सम्माति से अध्यक्ष चुना गया था। अब इस बैठक का औचित्य नहीं है। -युगल किशोर गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed