फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two crooks injured in police encounter in Baghpat, used to demand extortion in the name of the infamous Sunil Rathi

बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, कुख्यात सुनील राठी के नाम पर मांगते थे रंगदारी

Sun, 10 Jan 2021 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Two crooks injured in police encounter in Baghpat, used to demand extortion in the name of the infamous Sunil Rathi
बदमाश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों को दबोच लिया। ये दोनों बदमाश कुख्यात सुनील राठी के नाम पर रंगदारी मांगते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ौत के लोहड्डा अंडरपास के निकट चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक का एलान, हत्यारों को पकड़ने के बाद होगा अंतिम संस्कार, गुस्साई भीड़ ने शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मनीष मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़ौत निवासी अब्दुल कादिर और बावली रोड़ बड़ौत निवासी सौरभ हैं। बदमाशों के कब्जे से तमंचे, बाइक व कारतूस बरामद हुए हैं। ये दोनो कुख्यात सुनील राठी के नाम पर जिले में रंगदारी मांगते थे। दोनों बदमाशों पर लूट और रंगदारी मांगने के मामले में दो दो मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है,उनसे पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed